पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीको, विद्युत निगम अधिकारियों को बताई समस्याएं

रीको, विद्युत निगम अधिकारियों को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | भिवाड़ीउत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएमए कार्यालय में रीको विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। बीएमए सचिव एन के टेकरीवाल ने बताया कि रीको अधिकारियों को सड़कों की खराब स्थिति, विभिन्न प्रकार के गैर जरूरी शुल्क हटाए जाने एवं विद्युत अधिकारियों को क्षेत्र में कई बार बिना सूचना के विद्युत कट तथा बार-बार लाइनों में आने वाले फाल्ट की समस्या को दूर करने की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष ब्रजबिहारी कौशिक, निवर्तमान अध्यक्ष सतेन्द्र चौहान, रीको के क्षेत्रिय प्रबंधक मनोज खुल्लर, एस के गुप्ता, विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता एके त्यागी, कनिष्ठ अभियंता चंद्रेश शर्मा सहित अन्य उद्योगपित उपस्थित थे।