पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के इलाज के इंतजाम नहीं

स्वाइन फ्लू के इलाज के इंतजाम नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें स्वाइन फ्लू तेजी से अपने पैर पसार रही है। वहीं शहर में अभी तक इस स्वाइन फ्लू को लेकर कोई खास सतर्कता नहीं बरती जा रही है। हालांकि अभी तक शहर के किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए। लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ईएसआईसी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खास इंतजाम नहीं है।

भिवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारी ईएसआईसी के माध्यम से चिकित्सा का लाभ ले रहे हैं। इसके लिए ईएसआईसी का अस्पताल भी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीई नांगरुम ने बताया कि अस्पताल में अभी तक कोई भी स्वाइन फ्लू का मामला नहीं आया है। लेकिन अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई मामला आने पर इलाज का कोई इंतजाम नहीं है। स्वाइन फ्लू के लिए टेमी फ्लू भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि कोई मरीज जांच में पॉजीटिव पाया जाए तो उसे रैफर करने के सिवाय कोई इंतजाम नहीं है। अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन करीब 500 मरीज ओपीडी में रहे है। रीको चौक स्थित ईएसआईसी अस्पताल की डिस्पेंसरी में प्रतिदिन ओपीडी में करीब आठ सौ से नौ सो मरीज अपना इलाज कराने आते हैं। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला नहीं आया है। यदि काेई पॉजिटिव मरीज भी जाए तो यहां उसके इलाज के लिए दवा का इंतजाम नहीं है। डा गुप्ता ने बताया कि ईएसआईसी की मटीला स्थित दूसरी डिस्पेंसरी मे प्रतिदिन 40 से 45 मरीज ओपीडी में अपना इलाज कराते हैं।

हररोज 750 मरीज आते हैं उपचार के लिए

स्थानीयसीएचसी में भी दो दिन पहले ही टेमी फ्लू मंगाई गई है। अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में करीब 750 मरीज इलाज कराने आते हैं। इसके अलावा अस्पताल में मरीज भर्ती के लिए करीब 20 बैड की व्यवस्था है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश सोनी ने बताया कि दो दिन पहले ही केंद्र पर टेमी फ्लू मंगाई गई। मरीजों को जांच के आधार पर जरूरत पड़ने पर दवा दी जा रही है।

भिवाड़ी. स्थानीय रीको चौक स्थित ईएसआईसी डिस्पेंसरी में लगी मरीजों की कतार।