पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आराेपी गिरफ्तार

पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई आराेपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टपूकड़ा. क्षेत्रके गांव मीठियावास गांव में कई थानों की पुलिस ने क्यूआरटी टीम के साथ मिलकर छापा मार हथियारों सहित दो दर्जन से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया। टपूकड़ा थानेदार हरिनारायण मीणा ने बताया कि अलवर एसपी विकास कुमार के निर्देशानुसार एडीशनल एस पी चंद्रशील ठाकुर डीएसपी विपिन शर्मा के नेतृत्व में नौगांवा पुलिस, बड़ोदा मेव, भिवाड़ी, खुशखेड़ा, चौपानकी पुलिस के साथ मिलकर टपूकड़ा पुलिस ने कोबरा टीम के साथ क्षेत्र के गांव मीठियावास में अल-सुबह छापा मारा वहा से अपराधी किस्म के कई लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस, 1 तलवार, दस बाइक, 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की सैकड़ों लीटर वाश नष्ट की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये लोग अपराधी किस्म के है। इसमें से कई लोग तो पुराने मामलों में वांछित है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार्यवाही से जहां आमजन में खुशी है वही अपराधियों में भय व्याप्त है।

टपूकड़ा. थाने में पकड़े गए लोगों के साथ पुलिस क्यूआरटी टीम।