मटीला में बस शैल्टर बनाने की मांग
भिवाड़ी. भिवाड़ीअलवर मार्ग पर मटीला में बस शैल्टर नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थित है साथ ही यह भिवाड़ी क्षेत्र के उदयपुर, सींथल आदि गांवों का मुख्य स्टैंड भी है। यहां बस शैल्टर नहीं होने से यात्रियों को सड़क पर खड़ा होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है साथ ही बारिश के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता साबिर खान, पूर्व जिला पार्षद सतवीर यादव सहित ग्रामीणों ने यहां बस शैल्टर बनाने की मांग की है।