पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
शनिवार को राजस्थान राज विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पौधों के संरक्षण पर जोर दिया गया।
किशनगढ़बास: ताल्लुकाविधिक सेवा समिति के सदस्यों एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। समिति के विजय कुमार सैनी ने बताया कि न्यायालय परिसर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पलविन्दर सिंह ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर तहसीलदार रामसिंह राजावत, थानाधिकारी अमित चौधरी आिद मौजूद थे।
राजगढ़: एडीजेसिया रधुनाथ दान के मुख्य आतिथ्य में अदालत परिसर के बाहर पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर एसीजेएम अटल सिंह चापावत, एमजेएम महेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम रामावतार शर्मा, अभिभाषक मंडल अध्यक्ष मनोज बोहरा आदि मौजूद थे।
बानसूर: एडीजेपरिसर में एडीजे विरेंदर कुमार पाठक कि अध्यक्षता मंे 25 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष रणवीर यादव, रामेश्वर दयाल शर्मा, सुरेश मीणा, शिवचरण आदि मौजूद थे।
मुंडावर: मुंसिफमजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में वकीलों एवं कर्मचारियों ने बीस पौधे लगाए। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बस्तीराम यादव ने बताया कि एसीजीएम पलविंदर सिंह के निर्देश पर न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एडवोकेट गंगाराम पटेल, अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं बस्तीराम अािद उपस्थित थे।
थानागाजी: न्यायालयपरिसर कर्मचारी आवासों पर कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट बालकृष्ण कटारा के निर्देशों पर परिसर को हराभरा बनाने के लिए नाजिर पूरण सैनी के सानिध्य में बीड़ा उठाया।
रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण
िभवाड़ी.रोटरीक्लब भिवाड़ी की ओर से शनिवार को खुशखेड़ा क्षेत्र की अनेक औद्योगिक इकाइयों में पौधरोपण किया गया। सचिव सुनील जैन ने बताया कि क्लब की ओर से औद्योगिक इकाई क्वालिटी नील, सैनिक स्प्रिंग वर्कर्स में 115 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, डाॅ . सुरेश अग्रवाल, पवन शर्मा, एसएस जांगिड़, केएल भारद्वाज, दुष्यंत त्यागी आदि उपस्थित थे।
िभवाड़ी. शनिवार को पौधरोपण करते लोग।