- Hindi News
- एसटीपी से जुड़ेगी काॅलोनी बिछेगी नई पाइप लाइन
एसटीपी से जुड़ेगी काॅलोनी बिछेगी नई पाइप लाइन
नगरविकास न्यास ट्रस्ट की बैठक बुधवार को न्यास गेस्ट हाउस में जिला कलेक्टर एमपी स्वामी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भगतसिंह कालोनी के सीवरेज के पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए न्यास ने योजना बना कर इसे वसुंधरा नगर स्थित एसटीपी में पाइप से पहुंचाने पर सहमति दी गई। गौरतलब है कि भगतसिंह कालोनी में न्यास द्वारा सीवरेज के पानी की निकासी व्यवस्था नहीं किए जाने तक यहां गंदा पानी खाली प्लाटों में ही भरा रहता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यास एसटीपी से निकलने वाले परिशोधित पानी को थड़ा स्थित नाले तक पहुंचाने के लिए भिवाड़ी टोल नाके से थड़ा नाले तक नई पाइप लाइन बिछाएगा। बैठक में क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए मरम्मत वैन नगर परिषद को दिए जाने पर निर्णय लिया गया।
न्यास सचिव एसएस उदावत ने बताया कि भगतसिंह कालोनी में नगीना गार्डन के पास न्यास द्वारा प्रस्तावित आडिटोरियम की भूमि को विवाह आदि समारोह में 21 हजार रुपये प्रतिदिन पर दिए जाने की निर्णय लिया गया। साथ ही यहां स्थित सामुदायिक भवन की भूमि को समारोह के लिए 5100 रुपये प्रतिदिन किराए पर दिया जाना तय किया गया।
बैठक में तिजारा उपखण्ड अधिकारी सुरेश यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अश्वनी गुप्ता, आवासन मण्डल के आवासीय अभियंता केसी ढाका, नगर परिषद आयुक्त एलएन मीणा, बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भिवाड़ी. न्यास गेस्ट हाउस में बैठक लेते जिला कलेक्टर एमपी स्वामी।