औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक
भिवाड़ी| जिलास्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जिला कलेक्टर की अध्यक्षता मे बुधवार को न्यास गेस्ट हाउस में हुई। बैठक मे भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण ट्रस्ट का संचालन कर रहे भिवाड़ी उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने ट्रस्ट के संचालन से अपना इस्तीफा दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने पदाधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने तक उनसे पद पर बने रहने की बात कही। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजय मामगेन ने बताया कि अधिक पानी निस्तारण करने वाली औद्योगिक इकाइयों को जल प्रदूषण निवारण ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही रीको प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाने पर चर्चा की गई।