माॅडल बनेगा घटाल का स्कूल
गांवों की सफाई में सहयोग करें ग्रामीण
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय, घटाल में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूल में शौचालय निर्माण की नींव रखी गई। इसके अलावा विद्यालय में 529 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी वितरित की गई। इस दौरान अनेक औद्योगिक इकाइयों ने विद्यालय के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दिए जाने की घोषणा की। साथ ही इस विद्यालय को माडल स्कूल बनाए जाने की भी घोषणा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मामन यादव और विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप दायमा आशियाना के एमडी विशाल गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा बालिका फाउंडेशन के माध्यम से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए पांच लाख रुपए दिए गए। साथ ही कृष वाटिका ने स्थानीय स्कूलों के विकास के लिए दस लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। वहीं ओरिएंट सिंटेक्स की ओर से एचआर मैनेजर अरुण शर्मा ने सैदपुर और भिवाड़ी स्कूलां को गोद लेने की घोषणा की।
इस दौरान क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक स्कूलों के संपूर्ण विकास के लिए लगभग एक करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा हुई। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों ने एकता प्रोजेक्ट से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया। विधायक मामन यादव ने घटाल के स्कूल को क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने कहा कि एकता प्रोजेक्ट के माध्यम से सरकारी स्कूलां की दशा सुधारने की दिशा में अच्छा कदम है। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सरदारमल यादव, शैक्षणिक प्रकोष्ठ अधिकारी तिलकराज पंकज, बालिका शिक्षा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष अशोक आहूजा, एडीपीसी राजकुमार जैन और स्थानीय पार्षद डा. विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
भिवाड़ी. घटाल में स्वच्छ भारत अभियान के दौरान दीप प्रज्जवलित करते जिला कलेक्टर एमपी स्वामी।