महक 2016 कार्यक्रम आज
छेड़छाड़ में दो युवक गिरफ्तार
देश विरोधी लोगों पर कार्रवाई की मांग
महाराजा सूरजमल की जयंती मनाई
बहरोड़. लायंसक्लब रायल का क्षेत्रीय सम्मेलन महक 2016 कार्यक्रम रविवार को शाम 4 बजे शक्ति रिसोर्ट होटल में आयोजित होगा। संयोजक सुधांशु जोशी ने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्य प्रांतीय सलाहकार प्रभा सिंधी होंगी। समारोह के दौरान वार्षिक कार्यक्रम का प्रतिवेदन आगामी कार्यों की रूपरेखा पर विचार होगा तथा अतिथि का स्वागत कार्यक्रम रहेगा।
बर्डोद. महाराजासूरजमल फाउंडेशन और ग्राम पंचायत कारोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार ग्राम ढिस में महाराजा सूरजमल फाउंडेशन राजस्थान प्रदेश के सुंदर लाल चौधरी और कारोड़ा सरपंच सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भरतपुर के महाराजा वीर योद्धा, हिंदू रक्षक सूरजमल की 309वीं जयंती मनाई गई। सुंदर लाल चौधरी ने महाराजा सूरजमल की जीवनी पर प्रकाश डाला। कारोड़ा सरपंच सुरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश, दयाराम यादव, रतनलाल चौधरी, बाबूलाल, तेजराम, घासीराम, फूलाराम आदि उपस्थित रहे।