पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के क्रिस सिटी सोसायटी फेस 2 में 14 फरवरी को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थापक रामोतार कौशिक ने बताया कि पूज्य गुरुदेव आचार्य वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा के आशीर्वाद से 14 फरवरी को शहीदी दिवस पर क्रिस सिटी सोसायटी में गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। सुबह साढ़े सात बजे कार्यक्रम का उद्‌घाटन किया जाएगा मुख्य अतिथि तिजारा विधायक मामन सिंह यादव, तिजारा पंचायत समिति प्रधान टीटू, भिवाड़ी नगर परिषद सभापति संदीप दायमा होंगे।

अध्यक्षता टपूकड़ा सरपंच मुकेश मित्तल करेंगे। सुबह आठ बजे यज्ञ पूर्णाहुति होगी जिसके बाद प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर को प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गायत्री परिवार मंडल टपूकड़ा, क्रिस सिटी वेल फेयर सोसायटी, बचपन स्कूल गैलपुर सहयोग करेंगे।

खबरें और भी हैं...