- Hindi News
- किराना दुकानों पर सेल्स टैक्स का छापा, 14 लाख की पेनल्टी
किराना दुकानों पर सेल्स टैक्स का छापा, 14 लाख की पेनल्टी
अलवर. सेल्सटैक्स विभाग टीम ने बुधवार को अलवर की दो किराना दुकानों के अलावा किशनगढ़बास, बहरोड़, भिवाड़ी और खैरथल में कार्रवाई कर दस्तावेजों की जांच की। डिप्टी कमिश्नर वीरभान मीना के अनुसार सभी जगह किराना दुकानों पर सर्वे किया गया जिसमें 14 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इसमें अलवर के दो प्रतिष्ठानों के अलावा भिवाड़ी की तीन, बहरोड़, किशनगढ़बास, खैरथल की एक-एक फर्मों की जांच की गई। इसमें भिवाड़ी के अजय जनरल स्टोर पर रेगुलर बुक्स नहीं होने तथा सेल्स से जुड़े रिकार्ड में गंभीर खामियां होने के कारण केस भी दर्ज किया गया है।