पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोतस्करी करने वाले गिरोह के अड्डे पर छापा

गोतस्करी करने वाले गिरोह के अड्डे पर छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात गोवंश मुक्त कराए (तिजारा) : पुलिसने ग्राम थौस के जंगल से तस्करों से सात गोवंश मुक्त कराए। तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोपहर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम थौस के जंगलों से तस्कर गोवंश को हरियाणा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर तस्कर गोवंश को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गोवंश को मोनी बाबा की गोशाला पहुंचा दिया है।

भास्कर न्यूज|खैरथल

भिवाड़ीडीएसपी के नेतृत्व में क्यूआरटी, खैरथल तिजारा थाना पुलिस ने बुधवार को गोतस्करों के अड्डे तिजारा तहसील के अलापुर गांव में दबिश दी। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में गुन्ना पुत्र इसराइल तथा सैकुल पुत्र समसू पूर्व में भी गोतस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। गुन्ना तिजारा थाना का श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने पप्पू पुत्र समसू के घर से देशी कट्टा भी बरामद किया। गत दिनों इन आरोपियों ने खैरथल क्षेत्र में गौवंश ले जाते हुए पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान आरोपी पिकअप गोवंश छोड़कर फरार हो गए थे।