पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों में देश का नाम रोशन करें युवा

खेलों में देश का नाम रोशन करें युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाकिसी किसी खेल में अवश्य भाग लें तथा खेलों में देश का नाम रोशन करें। विश्व में आपसी सहयोग भाईचारे के लिए खेलों का बड़ा महत्व है। हमें प्रत्येक बच्चे को किसी किसी खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह कहना है पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डा.राजकुमार शर्मा का। शर्मा बुधवार को वीर गुर्जर स्पोर्टस क्लब, भिवाड़ी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिवाड़ी में आयोजित 29वीं खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सचिव डालचंद कराहणा ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत प्रथम, नवादा, फरीदाबाद द्वितीय पंजाब की टीम तृतीय रही। विजेताओं को क्रमश: 71 हजार, 51 हजार, 31 हजार रुपए पुरस्कार दिए गए। नेशनल कबड्डी में आर्मी ग्रीन प्रथम, रिढाणा, फरीदाबाद द्वितीय नेवी तथा एयरफोर्स की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही जिन्हें क्रमश: 31 हजार, 21 हजार 11 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। बॉलीवॉल में आकेड़ा की दो टीमें प्रथम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में एथलीट मुकाबले भी आयोजित किय गए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास के सचिव एस. एस. उदावत, भाजपा नेता संदीप दायमा, वीरसिंह सरपंच आिद मौजूद थे।

भिवाड़ी. प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।