पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों की जांच

चिकित्सा शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी|वर्धमान परिवारसेवा ट्रस्ट एवं राजस्थान सरकार की भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार से नगीना गार्डन में तीन दिवसीय निशुल्क जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर संयोजक अशोक जैन ने बताया कि पहले दिन एक हजार से अधिक मरीजों की जांच की गई विभिन्न रोगों के 126 मरीजों को आॅपरेशन के लिए भर्ती किया गया। शिविर में मरीजों की लैब, एक्सरे, ईसीजी,अल्ट्रासाउंड आदि जांच एवं ठहरने खाने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। शिविर के उद्घाटन अवसर पर एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस. एस. कोठारी, डा. वी. शीनू, राजस्थान भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के निदेशक डा. डी.के. गुप्ता, डा. नीरज अग्रवाल, डा. रूपसिंह, हरिराम शर्मा, नत्थूराम यादव, डा. नवनीता शर्मा आदि सहित गणमान्य कस्बावासी उपस्थित थे।

भिवाड़ी. शिविर में जांच पर्ची बनवाने के लिए लगी कतार।