- Hindi News
- पीएनबी ने लघु खुदरा ऋण के लिए लगाया कैंप
पीएनबी ने लघु खुदरा ऋण के लिए लगाया कैंप
अलवर| पंजाबनेशनल बैंक की ओर से शुक्रवार को भिवाड़ी में लघु एवं मध्यम उद्योगों के उद्यमियों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता फील्ड महाप्रबंधक एन के अरोड़ा ने की। उन्होंने उद्यमियों को बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में अलवर के मंडल प्रमुख महेश पुरोहित ने उद्योगों को दिए जाने वाले ऋणों में ब्याज दरों में कमी के बारे में बताया। इससे पहले नए लघु और खुदरा ऋणों के लिए भिवाड़ी में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भिवाड़ी क्षेत्र के समीपवर्ती लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक डी के वर्मा सहित कई बैंक अधिकारी मौजूद रहे।