शिविर में 281 लाेंगों की नेत्र जांच
भिवाड़ी. शिविर में जांच के दौरान चश्मे लगाता चिकित्सक।
भिवाड़ी. भिवाड़ीउत्पादक संघ के सभागार में आयोजित आठवें निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 281 लोगों की जांच की गई। शिविर संयोजक ब्रजमोहन मित्तल ने बताया कि शिविर में 281 लोगों की नेत्र जांच कर 261 लोगों को निशुल्क चश्में दवा वितरित किए तथा 20 लोगों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। चयनित लोगों को ऑपरेशन के लिए वेणु नेत्र हॉस्पिटल, नई दिल्ली ले जाया गया है, जिसमें निशुल्क आपरेशन किए जाएंगे। शिविर के उद्घाटन अवसर पर बी एमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, अनिल मित्तल, रामबाबू मित्तल, प्रदीप मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, डीवीएस राघव सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।