शिविर में की जांच
शाहजहांपुर. शिविर के दौरान संबोधित करते अतिथि।
शाहजहांपुर. कस्बेके श्याम मंदिर परिसर में शनिवार को पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एवं हिंद लैब गुडगांव के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि नीमराना सरपंच संघ अध्यक्ष शैतान सिंह मीणा थे। अध्यक्षता श्याम जागरण मंडल के निदेशक प्रदीप गुप्ता ने की जबकि विशिष्ठ अतिथि श्याम जागरण मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह चौहान, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन के भिवाड़ी, शाहजहांपुर एवं कोटपूतली मंडल के उपमहाप्रबंधक ए.के.जैन, वरिष्ठ अभियंता अमित शर्मा एवं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश मेघवाल थे। शिविर का शुभारंभ श्याम प्रभु के मंदिर में हुआ। शिविर में डॉ. कुलदीपसिंह, डॉ. प्रणिता, डॉ. कृष्णकांत, डॉ. ममता आदि चिकित्साकर्मियों ने 346 मरीजों की मधुमेह, ईसीजी, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर आदि रोगों की नि:शुल्क जांच एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रयास संस्था के राजेंद्र प्रजापत, भाजयुमो के जिलामंत्री संदीप यादव, गोपाल पुजारी, डालचंद चौहान आदि उपस्थित थे।