पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगोष्ठी में जानीं उद्योगों की समस्या

संगोष्ठी में जानीं उद्योगों की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी. पंजाबनेशनल बैंक की ओर से शुक्रवार शाम ओपट्यूस होटल में लघु एवं मध्यम उद्यमी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भिवाड़ी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक डीडी सोनी ने बताया कि संगोष्ठी में भिवाड़ी आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से लघु उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजस्थान एनके अरोड़ा ने बैंक अधिकारियों से लघु उद्योगों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा उन्हें ऋण, बैंकिंग सुविधाओं अन्य लेन देन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने बैंक अधिकारियों से लघु उद्योगों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान 21 उद्योगों को लोन स्वीकृत किए गए। इस मौके पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख महेश पुरोहित, सहायक महाप्रबंधक डीके वर्मा सहित बैंक ग्राहक मौजूद थे।

भिवाड़ी. संगोष्ठी में मंचासीन अतिथि।