- Hindi News
- नृत्य एवं गायन के आकर्षक कार्यक्रमों ने मोहा मन
नृत्य एवं गायन के आकर्षक कार्यक्रमों ने मोहा मन
भिवाड़ी|आशियाना हाउसिंगलिमिटेड द्वारा समूह की भिवाड़ी स्थित 8 आवासीय कालोनियों की नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन ट्री हाउस में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों की नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरमैन संदीप दायमा बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सतेंदर चौहान, आशियाना समूह के उपाध्यक्ष पी के जायसवाल तथा आशियाना मेंटीनेंस के उपाध्यक्ष आत्माशरण ने विजेताओं को सम्मानित किया।
भिवाड़ी. सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।