पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंटिग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पेंटिग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सिस बैंक की ओर से शनिवार को बैंक परिसर में 7 से 12 वर्ष के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक शकील अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों तथा ग्राहकों के 65 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों द्वारा बनाएं गए चित्रों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठतम चित्रों को बैंक द्वारा अपने नववर्ष के कलेंडर में छापा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि बीएमए उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल, उद्योगपति इकबाल अहमद, विजय अग्रवाल, भारत विकास परिषद अध्यक्ष डाॅ. नवनीता शर्मा, शहदाज खान ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर बैंक अधिकारी संदीप पारीक, संजय शर्मा, जोगेन्द्र राजौरा सहित कस्बे के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

भिवाड़ी. विजेता बच्चे को सम्मानित करते अतिथि।