फुट वीयर्स कंपनी के बाहर से बोलेरो चोरी
भिवाड़ी|औद्योगिक क्षेत्रफेज तीन स्थित रिलैक्सो फुट वीयर्स लिमिटेड कंपनी के बाहर से बोलेरो चोरी हो गई। गुड़गांव निवासी सोमवीर पुत्र रतन सिंह सोमवार दोपहर किसी कार्य से कंपनी में आया था तथा कार को कंपनी गेट के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। दोपहर को वापस आने पर कार गायब मिली। कार सोमवीर के रिश्तेदार रोहताश पुत्र भूराराम की थी। चोरी की रिपोर्ट भिवाड़ी थाने में दर्ज करा दी गई है।