अलवर. उमरैण. 59वीं पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को बीलेटा बास गांव में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उमरैण बीईईओ बी.एस. बैरवा सरपंच मांगेलाल रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 9 जोनों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में खोखो,
कबड्डी जिमनास्टिक के मैच खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा।
बीबीरानी. ग्रामसारण वास में 59वीं प्राथमिक ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता संयोजक रमेश कंवर ने बताया कि प्रतियोगिता में रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी खेलों की प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में खो-खो में पहाड़वास के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कबड्डी में सारण वास के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटकासिम बीईईओ प्रकाशचंद मीणा तथा अध्यक्षता घमंडी लाल ने की। इस अवसर पर रमेश तंवर, रामनिवास यादव, प्यारेलाल यादव, संजय यादव अध्यापक खोहरा, नाहरसिंह, शकुंतला यादव आिद मौजूद थे।
कबड्डी प्रतियोगिता
खैरथल. कस्बे के निकटवर्ती गांव बायला में राता खुर्द ग्राम पंचायत की ओर से तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राता खुर्द, बालन बसई, पड़ीसल, जगता बसई, पीपली, बखाड़ा चांदोली, बायला गांव की टीमों ने भाग लिया तथा मंगलवार को ग्राम पंचायत राता खुर्द की ओर से विजेता टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
खेलकूद प्रतियोगिता आज से
भिवाड़ी. वीरगुर्जर स्पोर्टस क्लब भिवाड़ी की ओर से विश्वकर्मा दिवस पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को सुबह 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाड़ी मोड़ पर किया जाएगा। क्लब सचिव डालचंद कराहणा ने बताया कि पहले दिन कबड्डी बॉलीवाल के मुकाबले होंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा होंगे। बुधवार को प्रतियोगिता में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एथलीट प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। समापन समारोह में पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा भाग लेंगे।