पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएलजी की बैठक में कैमरे ठीक कराने की मांग

सीएलजी की बैठक में कैमरे ठीक कराने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी|भिवाड़ी थानेमें सोमवार को थाना प्रभारी शिवदयाल की अध्यक्षता में आयोजित सी एलजी सदस्यों की बैठक में कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरे चालू कराने तथा नए कैमरे लगाए जाने की मांग की गई। ज्ञातव्य है कि भिवाड़ी मोड़, सेंट्रल मार्केट, तावडू बैरियर, यूआईटी थाने के बाहर एवं मंसा चौक पर एक वर्ष पूर्व पुलिस की मांग पर नगर विकास न्यास ने सीसी टीवी कैमरे लगाए थे तथा इनका सर्वर भिवाड़ी थाने में लगाया गया था मगर ये कैमरे बहुत दिनों से बंद पड़े है। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने आदि की मांग भी की। बैठक में पार्षद सुभाष यादव, अजीत यादव, ईश्वर अग्रवाल, एमएम गुप्ता, आशु खान, राजेश नाकड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे।