अवैध खनन की तीन चक्कियां तोड़ी
भिवाड़ी. चक्कियों का मुआयना करता पुलिसकर्मी।
भिवाड़ी | पुलिसने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कहरानी क्षेत्र में पत्थर पीसने के लिए लगाई गई तीन चक्कियां तोड़ी। भिवाड़ी थाना एवं भिवाड़ी फेज तृतीय थाना पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में भगदड़ मच गई। थाना प्रभारी करणी सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर कहरानी क्षेत्र में अवैध खनन के पत्थर पीसने की चक्कियां चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर नालों में पत्थर पीसने की चक्कियां लगाई गई थी। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से तीन चक्कियों को तुड़वाया। इस दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए।