भिवाड़ी | भिवाड़ीफेज तृतीय थाना पुलिस ने शनिवार रात मुखबीर की सूचना पर अजंता चौक से लूट के दर्जनों मामलों में वांछित राशिद खान निवासी बहादरी थाना चौपानकी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक जगमाल सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल, मोबाइल और चैन स्नेचिंग की अनेक वारदातों में शामिल रहा है।