- Hindi News
- पांच साल बाद भी नप के पास नहीं सफाई कर्मचारी
पांच साल बाद भी नप के पास नहीं सफाई कर्मचारी
नहीं है सफाई के लिए साधन
नगरपरिषद भिवाड़ी के पास पांच साल बाद भी स्थायी सफाई कर्मी नहीं होने से सफाई व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। 235 सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए नगर परिषद को 1692 आवेदन पिछले प्राप्त हुए थे। दो चरणों में होने वाली यह भर्ती अभी तक अटकी हुई है। इसमें अब तक प्रथम चरण के अनावेदकों के साक्षात्कार और ट्रायल भी लिया जा चुका है। परिणाम के लिए अभ्यर्थी नगर परिषद के आगामी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त एल एन मीना ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 164 पदों लिए 1235 लोगों को साक्षात्कार और ट्रायल के लिए बुलाया गया। जिसमें से 966 आवेदक ही साक्षात्कार के लिए पंहुचे जिनका साक्षात्कार एवं ट्रायल हो चुका है। दूसरे चरण में 71 पदों के लिए साक्षात्कार और ट्रायल लिया जाएगा। अभी तक प्रथम चरण के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ है। इसलिए शेष पदों के लिए अभी कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
^सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में साक्षात्कार हो चुके हैं। इस संबंध में आयुक्त से बात की जाएगी। आवश्यकता हुई तो डीएलबी से निर्देश लिए जाएंगे। अन्यथा विभाग स्तर पर भर्ती प्रक्रिया काने पूरा कर लिया जाएगा। -संदीपदायमा,सभापति नगरपरिषद भिवाड़ी .
^हमचाहते हैं कि नगर परिषद के पास स्थायी सफाई कर्मचारी हो।जिससे की सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो सके ठेकेदार के लोग मनमानी करते हैं। हम चाह कर भी उनका कुछ नहीं कर सकते। ऐसे में उम्मीद है कि नया बोर्ड बना है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। -एलएन मीना,आयुक्त नगरपरिषद भिवाड़ी
शहर में ठेके पर चल रही है व्यवस्था, 164 पदों की भर्ती प्रक्रिया अटकी
हालात