- Hindi News
- खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालकों ने दिखाया उत्साह
खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालकों ने दिखाया उत्साह
भिवाड़ी. प्रतियोगिता का ध्वज फहराते विधायक अन्य अतिथि।
भिवाड़ी | 59वीं तीन दिवसीय राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पथरेड़ी में औद्योगिक इकाई श्रीराम पिस्टन एवं रिंग लिमिटेड के सहयोग से आरंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मामन सिंह यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया एवं विधायक ने प्रतियोगिता की मशाल भी प्रज्वलित की एवं सभी 11 सहभागी टीमों द्वारा आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली। पहले दिन आयोजित छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में नीमराना ने बानसूर को हराया छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता तिजारा की टीम ने कोटकासिम को हरा कर जीती। मार्च पास्ट में तिजारा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीराम पिस्टन रिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक आरबी शर्मा, भाजपा नेता संदीप दायमा, पंचायती राज शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तिजारा ब्लाक अध्यक्ष कंवर सिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार भारद्वाज, प्रारंभिक शिक्षा ब्लाक शिक्षा अधिकारी भजनलाल वर्मा, श्री सीमेंट कंपनी के महाप्रबंधक डी के यादव, घनश्याम तंवर, होराम तंवर, अशोक भिदूड़ी, प्रीतम दायमा, अजीत पटेल आदि उपस्थित थे। शुक्रवार को जिमनास्टिक, खोखो रिले दौड़ आदि प्रतियोगिताएं होंगी।