चिकित्सा शिविर में 1500 मरीजों की जांच
भिवाड़ी. मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
भिवाड़ी | वर्धमानपरिवार सेवा ट्रस्ट एवं राजस्थान सरकार की भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से नगीना गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 1500 मरीजों की जांच की गई एवं 160 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। आॅपरेशन शुक्रवार को किए जाएंगे। शिविर संयोजक अशोक जैन ने बताया शिविर में मरीजों की लैब, एक्सरे, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड आदि जांचे निशुल्क की गई एवं मरीजों के ठहरने खाने की व्यवस्था निशुल्क की गई।