- Hindi News
- नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक 20 को
नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक 20 को
नीमराना | नीमरानाइंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 11 बजे कस्बे के कैंबे होटल पर जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के आतिथ्य में पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा उद्योग प्रतिनिधियों की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव केजी कौशिक ने बताया कि जिला कलेक्टर एमपी स्वामी एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के आतिथ्य में होने वाली बैठक में पुलिस-प्रशासन, रीको, फैक्ट्री एंड बॉयलर, लेबर, जिला उद्योग, यूआईटी भिवाड़ी, चिकित्सा, परिवहन, बिजली बोर्ड, ईएसआई पीएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी और नीमराना, शाहजहांपुर, बहरोड़, सोतानाला के उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे।