भिवाड़ी | फूलबागथाना पुलिस ने सोमवार रात अवैध पत्थरों से भरे डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। भिवाड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर पलट गया। जिसमें अवैध खनन के पत्थर भरे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रहीस खान उर्फ अरमान नि. गार्डपुर को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया।