पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक का अपहरण ढाई घंटे में छुड़ा लिया

युवक का अपहरण ढाई घंटे में छुड़ा लिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर। सौंखरी निवासी संतोष नरूका का बुधवार को कार सवार लोगों ने पुरानी रंजिश लेकर अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अपहर्ता को छुड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि सौंखरी निवासी संतोष नरूका उसका पुत्र कुंवर सिंह बाइक से सुबह दस बजे खेड़ली से अपने गांव सौंखरी जा रहे थे।
रास्ते में कार सवार गुर्जर के नंगला निवासी लाखन, राजेश, होलू खखावला का नंगला निवासी रामप्रसाद सैनी ने सौंखरी के पास उनकी बाइक को रोक लिया तथा संतोष नरूका को जबरन पकड़कर अपनी कार में ले गए। जबकि उसके पुत्र कंवरपाल को छोड़ गए। इस घटना को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया तथा उसके पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई दल बनाकर तलाश शुरू कर दी।
करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को साहड़ी धौलागढ़ के समीप जंगलों में पकड़ लिया और अपहर्ता संतोष नरूका को छुड़ा लिया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी लखन गुर्जर, राजेश गुर्जर रामप्रसाद सैनी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अपहरण में काम ली गई कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। संतोष नरूका के अपहरण और उसके साथ मारपीट के मामले में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसमें पिछले दिनों अवैध खनन के दौरान एक मोर के घायल होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को देने की रंजिश का बताया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...