पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कल आएंगे, टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री कल आएंगे, टेक्नोलॉजी सेंटर का होगा शिलान्यास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे शुक्रवार को भिवाड़ी के समीप पथरेड़ी में आएगी। वे यहां पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग से जुड़े टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास करेंगी। इस दौरान केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र और मंत्री गजेंद्र सिंह मौजूद रहेेंगे

रीको के अनुसार सीएम सुबह साढ़े दस बजे शिलान्यास करेंगी। सीएम का भिवाड़ी में करीब एक घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, एसपी कैलाश विश्नोई, एसडीएम सुरेश चंद यादव, एएसपी मनाेज कुमार, वृत्ताधिकारी देवाशीष देव, रीको यूनिट द्वितीय के क्षेत्रीय प्रबंधक केके कोठारी और भिवाड़ी फेज तृतीय थानाप्रभारी शीशराम मीणा ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का दौरा किया। वहीं मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां करते हुए प्रस्तावित रूट की मरम्मत और सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए नगरपरिषद के 100 कर्मचारियों द्वारा एनएच 71बी, मंशा चौक, खिजूरी वास और गौरवपथ आदि जगह की मुख्य सड़क पर साफ-सफाई की गई। इसके अलावा भिवाड़ी मोड़ से फूलबाग चौक तक भी सफाई करवाई गई है।

खबरें और भी हैं...