पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच आरा मशीनों के चक्के हटवाए

पांच आरा मशीनों के चक्के हटवाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

लांस नायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना

मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित

दो वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

शिविर में किया टीकाकरण

शराब बिक्री करते एक पकड़ा

जनता सेना का प्रदर्शन आज

खेड़ली | गांवखौकर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छह में विकास बैरवा जयवीर सिंह, कक्षा सात में ओमंत, आठ में अजीत सैनी राजसिंह, कक्षा नौ में रेणू वाई कक्षा दसवीं में अजीत सिंह राठौड़, कक्षा 11 में काजल कंवर एवं कक्षा 12 वीं में हेमराज मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बालकिशन तिवाड़ी ने विजेता छात्रों को वार्षिक उत्सव में पारितोषिक देने की घोषणा की।

पिनान | फतेहपुरके राउप्रावि में बुधवार को मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हीरा लाल वर्मा ने की। अध्यापक हरि सिंह मीना ने बताया कि कक्षा 8वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक वर्मा, संजना मीना मुनीम मीना को एसएमसी अध्यक्ष सुखराम कुमावत, छुट्टन लाल बतली मीना ने लैपटॉप दिए। वहीं 5 फरवरी को स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम बताया गया तथा कक्षावार प्रथम रहे छात्रों सम्मानित किया गया।

भिवाड़ी | शुभआश्रय आवासीय सोसायटी द्वारा बुधवार को इसरोदा में टीकाकरण शिविर का आयोजन कर बच्चों महिलाओं के विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए। कंपनी प्रतिनिधि तरुण शेखर ने बताया कि सोसायटी द्वारा शिविर में डेढ़ से 16 वर्ष तक के 40 बच्चों को पोलियो, टिटनेस, डीपीटी और विटामिन के टीके लगाए तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैलशियम की गोलियां निशुल्क वितरित की। इस अवसर पर नीरज यादव, गुरुबचन सिंह, अमित चौधरी, विनोद सैनी आदि उपस्थित थे।

बहरोड़ | जनतासेना कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे कचहरी के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। जनता सेना प्रमुख बलजीत यादव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार देने, किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी तथा सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ की विरोध प्रकट किया जाएगा।

बहरोड़ | बुधवारको वन विभाग अधिकारियों ने पांच आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मशीनों के चक्के हटाए गए। वन विभाग अधिकारी संतलाल ने बताया कि पेड़-पौधों की अवैध कटाई को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर बर्डोद में विजय पुत्र मांगेलाल, रामकिशोर पुत्र मातादीन की आरा मशीन पर कार्रवाई की गई तथा बानसूर में नृसिंह पुत्र मंगलराम, कैलाश पुत्र श्योनाथ, विजेंद्र पुत्र जगदीश की आरा मशीन पर कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...