पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दुकानों के ताले तोड़े बैटरी इन्वर्टर चोरी

दो दुकानों के ताले तोड़े बैटरी इन्वर्टर चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ीमेगा हाइवे पर हरिराम अस्पताल के पास दो दुकानों के ताले तोड़कर और शटर काटकर चोर दो बैटरी और दो इन्वर्टर ले गए। घटना मंगलवार रात की है। सुबह दुकान आने के बाद दोनों दुकानदारों काे घटना की जानकारी हुई।

एमजे प्रोपर्टी और मिलेनियम रियलटैक के ऑफिस का शटर काटा गया। इस संबंध में रियलटैक के देवेंद्र लोधी ने बताया कि चोरों ने पहले शटर का ताला तोड़ा। दूसरा ताला नहीं टूटने पर शटर को काटकर शीशे का गेट तोड़ दिया। इस दौरान उनकी दुकान से एक बैटरी और एक इन्वर्टर चोरी किया गया। इस के बाद पास की ही दुकान से भी इसी तरीके से वारदात करते हुए एक बैटरी और एक इन्वर्टर चोर ले गए। सूचना के बाद फूलबाग थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पहलेभी हो चुकी वारदात

क्षेत्रमें पिछले डेढ़ साल में चोरी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले प्रोपर्टी मेकर से इन्वर्टर और बैटरी चोरी और अग्रवाल प्रॉपर्टीज से एयर कंडिशन, प्रिंटर कंप्यूटर चोरी हो चुके हैं। इन वारदातों के आरोपियों का भी सुराग नहीं लग सका है।

भिवाड़ी. पुलिस अधिकारी को वारदात की जानकारी देते लोग।

खबरें और भी हैं...