बीबीरानी माता का मेला में उमड़ी आस्था
भुगतान होने पर कनेक्शन काटे
लांस नायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना
मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित
दो वर्ष से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
शिविर में किया टीकाकरण
शराब बिक्री करते एक पकड़ा
जनता सेना का प्रदर्शन आज
कोटकासिम | बिजलीनिगम ने बिल के बकाया 12 लाख रुपयों की वसूली होने पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे और कृषि कनेक्शनों के विद्युत ट्रांसफार्मर उतारे। सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता बीबीरानी, कोटकासिम, बूढ़ीबावल हरसौली सहित निगम के दल ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऊजोली गांव से कृषि कनेक्शन का ट्रांसफार्मर उतारा जोखावास, नरवास, डिग लीं, जोड़िया, बीरनवास, कान्हड़का में कनेक्शन काटे।
पिनान | फतेहपुरके राउप्रावि में बुधवार को मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हीरा लाल वर्मा ने की। अध्यापक हरि सिंह मीना ने बताया कि कक्षा 8वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक वर्मा, संजना मीना मुनीम मीना को एसएमसी अध्यक्ष सुखराम कुमावत, छुट्टन लाल बतली मीना ने लैपटॉप दिए। वहीं 5 फरवरी को स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम बताया गया तथा कक्षावार प्रथम रहे छात्रों सम्मानित किया गया।
भिवाड़ी | शुभआश्रय आवासीय सोसायटी द्वारा बुधवार को इसरोदा में टीकाकरण शिविर का आयोजन कर बच्चों महिलाओं के विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए। कंपनी प्रतिनिधि तरुण शेखर ने बताया कि सोसायटी द्वारा शिविर में डेढ़ से 16 वर्ष तक के 40 बच्चों को पोलियो, टिटनेस, डीपीटी और विटामिन के टीके लगाए तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैलशियम की गोलियां निशुल्क वितरित की। इस अवसर पर नीरज यादव, गुरुबचन सिंह, अमित चौधरी, विनोद सैनी आदि उपस्थित थे।
बहरोड़ | जनतासेना कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे कचहरी के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। जनता सेना प्रमुख बलजीत यादव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार देने, किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी तथा सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ की विरोध प्रकट किया जाएगा।
कोटकासिम | बीबीरानीकस्बे के माता मंदिर प्रांगण में बुधवार को बीबीरानी माता का शीतकालीन मेेला लगा। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेक मनौती मांगी। माता के भक्त देशराज यादव ने बताया कि मेले में माता की धोक लगाने आसपास के ग्रामीणों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश आदि स्थानों से भक्त आए। महिलाएं समूह में मंगलगीत गाती हुई आईं और घरों में बने विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। महिलाओं बच्चों ने दुकानों पर खरीदारी की।