पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के दो मकानों एक मंदिर में चोरी

शहर के दो मकानों एक मंदिर में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. न्यूदाउदपुर कालानी में चोरी की घटना के बाद किराएदार से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

अलवर | एनईबीथाना इलाके में पिछले चौबीस घंटों के दौरान तीन स्थानों पर चोरी हुई है। इनमें एक मंदिर शामिल है। एक मकान में रविवार की शाम को चोरी हुई है। साठ फुट रोड के समीप आदर्श कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी होने की जानकारी रविवार दोपहर हुई। ओमचंद जैन के इस मकान से चोर चांदी के बर्तन, एक एलईडी टीवी, साड़ियां आदि ले गए हैं। ओमचंद जैन अपनी प|ी मीरा जैन के साथ शनिवार सुबह बेटे से मिलने गुड़गांव गए थे। इस दौरान पीछे के कमरे मंे एक किराएदार जितेंद्र सैनी था। वह रात करीब ग्यारह बजे मकान के दरवाजे का ताला लगाकर चला गया। रविवार की दोपहर दो बजे आया तो ताला टूटा मिला। इसके अलावा सूर्यनगर के डी-59 में रविवार शाम को चोरी हो गई। मकान मालिक जयचंद जैन ने बताया कि वे दोपहर में अपनी प|ी र|ा जैन के साथ बाजार गए थे। घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते जयचंद ने घर की एक अतिरिक्त चाभी श्रमिक को दे रखी थी। श्रमिक शाम करीब सवा पांच बजे चले गए। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे जयचंद आए तो मैनगेट का ताला तो लगा हुआ था, लेकिन बाहर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे। चोर 60 हजार रुपए, सोने का हार,अंगूठी और टॉप्स के अलावा चांदी के जेवरात ले गए। जयचंद जैन यूनियन बैंक की भिवाड़ी शाखा में असि. मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बेलाका गांव से बीती रात चोर शिव मंदिर से पीतल की घंटी ले गए।