- Hindi News
- इंसेक्टिसाइड्स ओएटी एग्रियो का भिवाड़ी में सेंटर शुरू
इंसेक्टिसाइड्स-ओएटी एग्रियो का भिवाड़ी में सेंटर शुरू
नई दिल्ली | कृषिरसायन कंपनी इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लि. ने चोपंकी (भिवाड़ी) अपने शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र का परिचालन शुरू किया है। यह केंद्र जापानी कंपनी ओएटी एग्रियो कंपनी, लि. के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित किया गया है। यह सेंटर 25,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां भारत और जापान के वैज्ञानिक मिलकर शोध करेंगे।