पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिभंग में 13 गिरफ्तार

शांतिभंग में 13 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| शांतिभंग करने के आरोप में बुधवार को विभिन्न थाना पुलिसों ने 13 जनों को गिरफ्तार किया। एनईबी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पीछे पार्किंग को लेकर विवाद के दौरान आपस में झगड़ा करते ओमप्रकाश पुत्र बनवारी, झम्मन पुत्र गिर्राज, जितेंद्र पुत्र बाबूलाल, मनोहर पुत्र बाबूलाल और उमराव को गिरफ्तार किया। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने राजू पुत्र नानक निवासी शिवाजी पार्क, सोनू उर्फ संजय पुत्र अर्जुन निवासी शिवाजी पार्क और लोकेश पुत्र गिर्राज प्रसाद को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना पुलिस ने मैडी फौजी पुत्र जसवंत निवासी भिवानी, हरियाणा, सावन पुत्र मंजु जाट निवासी बावडी भिवानी, हरियाणा, हेतराम पुत्र श्रीचंद बैरवा निवासी मोहल्ला श्योलालपुरा, जुबेर खां पुत्र जुहरू खां निवासी पिलवा थाना सदर अलवर को गिरफ्तार किया।

दोफरार आरोपी पकड़े

अलवर|शहरकोतवाली और एमआईए थाना पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली थाना पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जाबिर खां पुत्र छोटे खां निवासी बिलोची का कुआं को गिरफ्तार किया गया। वहीं एमआईए थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी सोनू उर्फ भीम सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी जयराम नगर 200 फीट बाइपास थाना एनईबी से गिरफ्तार किया।

गोतस्करगिरोह के अड्डे पर छापा

अलवर| भिवाड़ीडीएसपी के नेतृत्व में क्यूआरटी, खैरथल तिजारा थाना पुलिस ने बुधवार को गोतस्करों के अड्डे तिजारा तहसील के अलापुर गांव में दबिश दी। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में गुन्ना पुत्र इसराइल तथा सैकुल पुत्र समसू पूर्व में भी गोतस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। गुन्ना तिजारा थाना का श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने पप्पू पुत्र समसू के घर से देशी कट्टा भी बरामद किया। गत दिनों इन आरोपियों ने खैरथल क्षेत्र में गौवंश ले जाते हुए पुलिस पर पथराव किया था। इस दौरान आरोपी पिकअप गोवंश छोड़कर फरार हो गए थे।