मंगलवार को एरोड्रम रोड पर कोतवाली थाना पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल पकड़ ली। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक भवानी (19) पुत्र ईशर करण पुत्र गिर्राज निवासी चिपराड़ा से पूछताछ की तो उन्होंने अशोका टॉकीज के समीप हुई वारदात कबूल ली। आरोपियों ने अपने चाचा के भी वारदात मे शामिल होने की वारदात कही।
चोरियों के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव किया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चोरी की बढ़ती घटनाओं का विरोध किया।
इससे पहले कस्बे के लोग हनुमान बगीची मंदिर पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए थाना पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीएसपी विपिन शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बुलाकर वार्ता कराने की मांग की और इसी मांग पर लोग अड़े रहे और धरने पर बैठे रहे।
इसके बाद एसडीएम सुरेश कुमार यादव थाना पहुंचे और धरने पर बैठे लोगाें को एएसपी अन्य अधिकारियों के नहीं आने का कारण बताते हुए लोगों से समझाइश की। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, कमलेश सैनी, मुन्नी गुर्जर, रामोतार सैनी, प्रहलाद सैनी, बनेसिंह गुर्जर, जसवंत यादव, पुरुषोत्तम एडवोकेट, कालू शर्मा, जस्सू सैनी, कमल गुर्जर, सुधांशु शर्मा, देशपाल यादव आदि मौजूद थे।
हनुमान मंदिर सहित अन्य चाेरियों की वारदातों का शीघ्र खुलासा होगा। पुलिस आरोपियों के नजदीक तक पहुंच चुकी है।अलग-अलग स्थानों पर जाकर चोरी का सुराग लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है। - विपिन शर्मा, डीएसपी, भिवाड़ी