- Hindi News
- नगर परिषद को हस्तांतरित होंगे सीवरेज लाइन ट्रीटमेंट प्लांट
नगर परिषद को हस्तांतरित होंगे सीवरेज लाइन ट्रीटमेंट प्लांट
नगरविकास न्यास ट्रस्ट की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर महावीर स्वामी की अध्यक्षता में न्यास गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। न्यास सचिव एस. एस. उदावत ने बताया कि बैठक में न्यास द्वारा कस्बे में बिछाई गई सीवरेज लाइन एसटीपी को नगरपरिषद को हस्तांतरित किए जाने पर चर्चा की गई। इस पर परिषद के आगामी चुनावों के बाद नए गठित होने वाले बोर्ड को हस्तांतरित करने पर निर्णय लिया गया। न्यास के योजना क्षेत्र भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, शाहजहांपुर, नीमराना बहरोड़ में योजना क्षेत्र गैर योजना क्षेत्र में भूमि की डीएलसी दरों को आधार बनाने का निर्णय लिया गया। भिवाड़ी स्थित नगर विकास न्यास के गेस्ट हाउस में न्यास कर्मियों को ठहरने पर प्रतिदिन कमरे का किराया 100 करने का निर्णय लिया गया। न्यास क्षेत्र में विकासकर्ताओं से अग्नि सुरक्षा मद में ली जाने वाली राशि को अग्नि सुरक्षा से संबंधित अन्य मदों में खर्च करने का निर्णय लिया गया। न्यास के पास अभी इस मद में करीब 7 करोड़ रुपए जमा है।
इसके अलावा न्यास क्षेत्र भिवाड़ी में जेसीबी, हाईड्रा आदि किराए पर लेने के लिए राशि तय की गई एवं भगतसिंह कालोनी में सड़क के पेवरीकरण कार्य की लागत राशि बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नगर परिषद आयुक्त महेंद्र सिंह, आवासन मंडल के आवासीय अभियंता के.सी. ढाका, न्यास के अधिशाषी अभियंता वी.के. सक्सेना, धर्मवीर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
खेड़ली| कस्बेकी नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत कार्रवाई के लिए मंगलवार को नगर पालिका में उपखंड अधिकारी राजेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पालिका के जनप्रतिनिधियों से अभियान को लेकर सुझाव मांगे गए। पार्षदों ने कस्बे में सरकारी जगहों पर लगाए गए होर्डिंग, अवैध अतिक्रमण, सड़क पर दुकानदारों द्वारा रखे सामान आदि पर कार्रवा Z को लेकर सहमति जताई। 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस अभियान में सफाई का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक के दौरान छह सदस्यों की कमेटी का गठन भी किया गया। इस दौरान ईओ महेश जैन, चेयरमैन प्रतिनिधि वेदप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष संदेश, पार्षद हरवीर गुर्जर, राजकुमार पंडा, मोहरसिंह, सुनील गोयल, नारायण लाल, लख्मीचंद, डाॅ.अमर सिंह धाकड़, मांगीलाल, महेश पाराशर, रामकिशन, सुमेर जैन, सुभाष चौधरी सहित व्