लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
अलवर-भिवाड़ीमेगा हाईवे रोड स्थित नौरंगाबाद गांव मोड़ पर 28 नवंबर की रात को मैक्स गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे तिजारा निवासी विजेंद्र यादव पुत्र रोहिताश यादव के साथ मारपीट कर उसका सामान लूट लिया था। बदमाशों ने युवक से उसकी बाइक, छह हजार रुपए तथा मोबाइल लूट कर उसे क्षेत्र के गांव टाकी के पास घायल अवस्था में सड़क के किनारे फैंक कर फरार हो गए थे।
पीड़ित ने इस घटना की रिपोर्ट तिजारा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की वारदात में उपयोग की गई मैक्स गाड़ी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने डालावास निवासी लियाकत अली पुत्र हुसैन को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने 7 दिसंबर को दोपहर तीन बजे घेरबसाई रोड पर घेराबंदी कर राहुल पुत्र हुसैन खां निवासी डालावास, इमरान पुत्र आस मोहम्मद निवासी नौगांवा, मुरसलीन पुत्र अस्सा उर्फ हाकम सिंह निवासी बिलासपुर (तिजारा) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई बाइक, एक हैलमेट तथा वारदात में उपयोग की गई मैक्स गाड़ी को बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को स्वीकार कर लिया है। घटना के समय मैक्स गाड़ी में सात बदमाश उपस्थित थे। शेष चार बदमाशों की तलाश जारी है। एएसआई ने बताया कि लूट की वारदात में पकड़े गए तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। इसमें से इमरान पुत्र आस मोहम्मद जो बाइक चोरी बलात्कार के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह दौसा जिले के मंडावर थाने का वांछित आरोपी है।
तिजारा.पुलिस गिरफ्त में आरोपी।