- Hindi News
- भाजपा सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त
भाजपा सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त
भारतीयजनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए जिला संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को मंडल वार प्रभारी नियुक्त किए। सदस्यता अभियान के लिए राजकुमार तीर्थानी को अलवर शहर, कृष्णगोपाल खंडेलवाल मालाखेड़ा, पंकज जैन बहादुरपुर, शशि तिवाड़ी रामगढ़, सोहनलाल सुलानिया गोविंदगढ़, सुखविंदर सिंह लक्ष्मणगढ़, बने सिंह नरूका कठूमर, मुकेश मिश्रा खेड़ली तथा पं. जले सिंह को रैणी का मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार सतीश यादव को राजगढ़ देहात, प्रेम कुमार धामाणी राजगढ़ शहर, जोगेंद्र गुप्ता टहला, निरंजन लाल गुप्ता थानागाजी, शशि मिश्रा नारायणपुर, वीरेंद्र सोनी बानसूर, दुर्गादत्त शर्मा बहरोड़ शहर, डॉ. अशोक पाठक बहरोड़ देहात, महेन्द्र सिंह यादव मांढ़ण, उम्मेदसिंह भाया नीमराना, बलवानसिंह यादव मुंडावर, उमेश कांत वशिष्ठ कोटकासिम, कन्हैयालाल परवाना किशनगढ़बास, रामलाल वर्मा खैरथल, संदीप यादव भिवाड़ी, सुभाष दायमा तिजारा देहात एवं गिरीश दीक्षित को तिजारा शहर का मंडल प्रभारी बनाया है।
भाजपाकी बैठक कल
भारतीयजनता पार्टी की 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक होगी। भाजपा के जिला महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में जयपुर में प्रस्तावित आमसभा की तैयारियों पर चर्चा एवं सदस्यता अभियान के संबंध में मंडल प्रभारियों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिला प्रभारी राजेन्द्र गहलोत तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना मौजूद रहेंगे।