पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए गोतस्कर
चौपानकीथाना स्थित अजमेरी गेट नाके पर रविवार रात करीब ढाई बजे गोतस्कर पुलिस पर फायरिंग और पत्थरबाजी कर फरार हो गए। दो पिकअप में गोवंश भरकर ले जा रहे गोतस्कर हरियाणा की ओर भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किए। थाना प्रभारी सुणीलाल ने बताया कि गश्त के दौरान दो पिकअप टपूकड़ा की ओर से रही थी। तलाशी के लिए जब पुलिस ने उनको रुकवाने का प्रयास किया तो तस्करों ने पत्थरबाजी करते हुए गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पिकअप गायों से भरी हुई थी। रात होने की वजह से तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड फायरिंग की लेकिन आरोपी भाग गए।