पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा मोहनराम के दोयज मेले में उमड़े श्रद्धालु

बाबा मोहनराम के दोयज मेले में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. भिवाड़ी | प्रतिमाह दोयज पर भरने वाले मेले में सोमवार को खोली धाम और मिलकपुर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर मे श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से पहुंचे भक्तों ने मोहनराम बाबा के खोली धाम के दर्शन कर मन्नत मांगी।
इस अवसर पर भजन सतसंग और मंडली का आयोजन किया गया। खोली धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से आरएसी का जाब्ता लगाया गया था। वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मंदिर से कुछ दूरी पर की गई थी। मेले में जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण किया गया। मेले में ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गीत गाते हुए मेला स्थल पर पहुंची।