आंध्र बैंक शाखा का शुभारंभ
भिवाड़ी. रीकोचौक के पास आंध्र बैंक की शाखा का उद्घाटन बैंक के कार्यकारी निदेशक एसके कालरा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कालरा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राहकों को दी तथा उन्हें उच्च कोटि की सेवा देने का आह्वान कर बैंक से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्रिय प्रबंधक जय नारायण मीणा ने बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक गौरव त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों अन्य लोगों ने भाग लिया।