अपमान करना था तो बुलाया क्यों
पंचायत चुनाव में जीता दो
बागियों को वापस पार्टी में लिया
भिवाड़ी का होगा संपूर्ण विकास
खाद्यएवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना ने कहा कि भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद सभी को साथ लेकर संपूर्ण विकास किया जाएगा। भडाना सोमवार को नगर परिषद बोर्ड के स्वागत एवं सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूर दूर तक नजर नहीं रही। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलेगा। स्वागत समारोह में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत मंत्री ने माला पहनाकर किया। अध्यक्षता स्थानीय विधायक मामन सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि बहरोड़ विधायक जसवंत यादव थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत पाटा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, नगर परिषद सभापति संदीप दायमा, उपसभापति बलजीत दायमा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष डीडी शुक्ला, निवर्तमान सभापति बत्तीदेवी सहित नगर परिषद आयुक्त एलएन मीना, परिषद के कानूनी सलाहकार सतीश कौशिक, नवनिर्वाचित पार्षद सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन शशि यादव और प्रीतम दायमा ने किया।
मनोनीत पार्षदों का सम्मान
कार्यक्रममें सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद बलबीर तंवर, भजन सिंह, विजय भिदूड़ी एवं अजय शर्मा का भी सम्मान किया गया।
भिवाड़ी. पदभार ग्रहण करते सभापति उपसभापति।
भिवाड़ी. सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।
भिवाड़ी. कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि मंत्री हेमसिंह भड़ाना।