- Hindi News
- कार्यशाला में दी विदेशों से व्यापार की जानकारी
कार्यशाला में दी विदेशों से व्यापार की जानकारी
भिवाड़ीउत्पादक संघ, जिला उद्योग केंद्र फैडरेशन आॅफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बीएमए के सभागार में कार्यशाला हुई। इस दौरान विदेशों में व्यापार के दौरान आने वाली समस्याओं उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई।
बीएमए सचिव एनके टेकरीवाल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के दौरान उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं, उनके समाधान तथा कार्यविधि की जानकारी दी। फैडरेशन आॅफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के राजस्थान प्रमुख वैभव वधावन ने आयात, निर्यात के लिए जरूरी समस्त दस्तावेजों एवं विभिन्न देशों से आयात उन्हें निर्यात हो सकने वाली वस्तुओं के बारे में बताया। कार्यशाला में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक संजय मामगेन ने केन्द्र द्वारा उद्यमियों के लाभ के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं भिवाड़ी के उद्यमियों द्वारा निर्यात के दौरान हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
कार्यशाला मे भाग लेते पदाधिकारी और प्रतिनिधि।