सीएम टैक्नोलॉजी सेंटर का आज करेंगी शिलान्यास
अलवर | प्रदेशके पहले टैक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास शुक्रवार को भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि टैक्नॉलाजी सेंटर खुलने से औद्योगिक इकाइयों के लिए कुशल और प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा स्थानीय युवा भी प्रशिक्षण लेकर बड़ी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी।