मिनी सचिवालय के लिए 20 करोड़ देगी भिवाड़ी यूआईटी
अलवरमें भवानी तोप चौराहे के समीप निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के काम को आगे बढ़ाने के लिए यूआईटी अलवर को भिवाड़ी यूआईटी की ओर से 20 कराेड़ का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए भिवाड़ी यूआईटी को सरकार की ओर से आदेश मिला है।
वहीं कांग्रेस पार्षद नरेंद्र पटेल ने इसका विरोध करते हुए शनिवार को न्यास गेट पर धरने की चेतावनी दी है। यूआईटी, भिवाड़ी के सचिव एसएस उदावत ने बताया कि आठ फरवरी को इस आशय का पत्र सरकार से प्राप्त हुआ है। जिसमें भिवाड़ी यूआईटी द्वारा अलवर में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए नगर विकास न्यास, अलवर को 20 करोड़ रुपए लोन दिया जाएगा। इस पर 8% की ब्याज दर के साथ अलवर यूआईटी को ऋण एक साल में लौटाना होगा।
स्थानीयविकास प्रभावित होने की आशंका
कांग्रेसीपार्षद नरेंद्र पटेल पटेल का कहना है कि नगर विकास न्यास भिवाड़ी से अन्य यूआईटी को राशि दिए जाने से स्थानीय विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक 60 मीटर सड़क अवाप्ति का मुआवजा काश्तकारों को दिया जाना है।