पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रितू भालोटिया बनी मिसेज इंडिया

रितू भालोटिया बनी मिसेज इंडिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासीरितू भालोटिया मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस-2016 चुनी गई है। अवीवा इनोवेशंस, नई दिल्ली द्वारा शुक्रवार रात नई दिल्ली के आईटीसी वैलकम होटल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में रितू भालोटिया को मिसेज इंडिया ऑफ सबस्टेंस-2016 चुना गया। करीब 6 माह से जारी प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद रितू भालोटिया को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में देश विदेश से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैंगलोर की स्नेहा शेरगिल प्रथम रनरअप रही। रितू अब संस्था के एनजीओ एचसीडब्ल्यूए की अगले एक वर्ष तक एंबेसडर के रूप में देश विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। एनजीओ महिलाओं एवं विकलांग लोगों की सेवा के लिए कार्यरत है।

रितू सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई है तथा समाज सेवा के रूप में शहर में इनकी पहचान है। रितू रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की वर्तमान में अध्यक्ष है तथा पहले इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। तब इन्हें प्रांत में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार मिला था। उद्योगपति राकेश भालोटिया की प|ी रितू पति के साथ ही अपना उद्योग भी संभालती है। 35 वर्षीय रितू भालोटिया के तीन पुत्रियां हैं।

खबरें और भी हैं...